छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (सीजी व्यापम), रायपुर जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी….

Spread the love

रायपुर, दिनांक 03 मई 2025:
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (सीजी व्यापम) द्वारा वर्ष 2026 की जनवरी से मार्च माह तक आयोजित की जाने वाली प्रमुख परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। यह सूचना क्रमांक 1172/व्यापम/परीक्षा एफ-20/2025 के तहत जारी की गई है।

जारी कैलेंडर के अनुसार, निम्नलिखित परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं:

  1. फार्मासिस्ट ग्रेड-2 (बैकलॉग) – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़: 31 अगस्त 2025
  2. खाद्य निरीक्षक – छ.ग. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, नया रायपुर: 11 जनवरी 2026
  3. छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) – सीजी टीईटी: 01 फरवरी 2026
  4. सहायक ग्रेड-3 (चरण-3) – छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल: 08 फरवरी 2026
  5. प्रयोगशाला तकनीशियन एवं समकक्ष (चरण-3) – स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय: 01 मार्च 2026
  6. सर्वेयर एवं समकक्ष (चरण-3) – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग: 08 मार्च 2026
  7. नक्शानवीस (तकनीकी) – जल संसाधन विभाग, छ.ग. (WRD): 15 मार्च 2026
  8. सहायक ग्रेड-2 – छ.ग. नागरिक आपूर्ति निगम, नया रायपुर: 22 मार्च 2026

यह परीक्षा कार्यक्रम छ.ग. व्यापम के निदेशक द्वारा दिनांक 03 मई 2025 को स्वीकृत एवं हस्ताक्षरित किया गया है।

अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि विस्तृत जानकारी एवं अद्यतन नोटिफिकेशन हेतु व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर नियमित रूप से विज़िट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?