
रायपुर, 1 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनहितकारी और संवेदनशील प्रशासन की एक और मिसाल सामने आई है। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने अपने प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब इन कर्मचारियों को बढ़े हुए मासिक पारिश्रमिक और यात्रा भत्ते का लाभ मिलेगा, जिससे हजारों संविदा कर्मियों के जीवन में आर्थिक संबल और आत्मसम्मान की नई ऊर्जा आई है।
यह ऐतिहासिक निर्णय क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा के नेतृत्व में संभव हो पाया है। प्लेसमेंट कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को सहानुभूति पूर्वक सुनते हुए यह प्रस्ताव क्रेडा के शासी निकाय की 44वीं बैठक में पारित कर 1 अगस्त 2025 को आदेश के रूप में जारी किया गया।
आदेश की मुख्य बातें:
-
- आदेश क्रमांक: 677/क्रेडा/स्था./240/2025
- प्रभावी तिथि: 25 जुलाई 2025 से
- भुगतान स्रोत: क्रेडा की अतिरेक राशि से, राज्य शासन पर कोई वित्तीय भार नहीं
- भत्ता: ₹5 प्रति किलोमीटर यात्रा भत्ता (अधिकतम 2500 किमी प्रतिमाह)
संशोधित मासिक पारिश्रमिक:
क्रम | पदनाम | नया वेतन (₹) |
---|---|---|
1. | सहायक अभियंता | ₹40,840 |
2. | उप अभियंता | ₹25,780 |
3. | डाटा एंट्री ऑपरेटर/स्टेनो/रजिस्ट्रार | ₹20,900 |
4. | मैकेनिक/इलेक्ट्रीशियन | ₹18,420 |
5. | कार्यालय सहायक | ₹14,200 |
6. | वाहन चालक | ₹14,200 |
7. | हेल्पर/सफाईकर्मी आदि | ₹11,360 |
कर्मचारियों की प्रतिक्रिया:
प्लेसमेंट कर्मियों ने इस फैसले पर हर्ष और आभार जताते हुए कहा –
“अब लगता है कि हमारी मेहनत को पहचान मिली है। पहली बार ऐसा लगा कि शासन और संस्था ने हमें भी सुना।”
“यह सिर्फ आर्थिक नहीं, भावनात्मक राहत भी है। यह सम्मान वर्षों की मेहनत का फल है।”
अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी का दृष्टिकोण:
“कोई भी संस्था तब सफल होती है, जब उसके हर कर्मचारी को बराबरी का सम्मान मिले – चाहे वह स्थायी हो या संविदा। यह फैसला हमारी प्रतिबद्धता