CG Crime: ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट, व्यापारी से मारपीट, बच्चा हाथ जोड़कर करता रहा गुहार,  – CCTV में कैद वारदात

Spread the love

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिला में एक सनसनीखेज लूटकांड सामने आया है, जहां सराफा व्यापारी के घर संचालित ज्वेलरी शॉप में घुसकर बदमाशों ने न सिर्फ लूटपाट की, बल्कि व्यापारी और उसके परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट भी की। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।


2 मिनट में वारदात को दिया अंजाम

घटना राहौद क्षेत्र की है, जहां 19 मार्च की सुबह करीब 7:58 बजे 4 बदमाश घर के मुख्य दरवाजे से अंदर घुसे। उस समय व्यापारी का बच्चा स्कूल जाने की तैयारी कर रहा था। बदमाशों ने पहले बच्चे से घरवालों के बारे में जानकारी ली और फिर मौके पर छिप गए।

जैसे ही व्यापारी सुदीप कुमार पूजा कर बाहर आए, बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और मुंह दबाकर मारपीट शुरू कर दी।


पत्नी और बच्चे के सामने की बेरहमी

बदमाशों ने व्यापारी को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी धक्का देकर गिरा दिया और मारपीट की। इस दौरान मासूम बच्चा हाथ जोड़कर बदमाशों से अपने पिता को छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों ने कोई रहम नहीं दिखाया।


लूटकर मौके से फरार

परिवार के शोर मचाने पर बदमाश जल्दबाजी में 2 मोबाइल फोन (जिसमें महंगे स्मार्टफोन शामिल) और कुछ जेवर लेकर फरार हो गए। पूरी घटना करीब 2 मिनट में अंजाम दी गई।


राहगीरों की मदद से एक आरोपी पकड़ाया

घर मेन रोड पर होने के कारण शोर सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने जांच के दौरान दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुल 5 आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है, जिनमें से कुछ अभी फरार हैं।


पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने मामले में डकैती की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार बदमाशों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


CCTV बना अहम सबूत

पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद होने के कारण पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में मदद मिली। वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?