श्री एकलव्य शैक्षणिक सामाजिक उत्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज (835), कुनझरा, लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु प्राचार्य एवं सहायक प्राध्यापक के निम्नलिखित विषयों में नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। यह नियुक्तियाँ नंद कुमार पटेल रायगढ़ विश्वविद्यालय, के अंतर्गत होंगी।
रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है:
| क्रमांक | पद | पद संख्या | योग्यता एवं वेतनमान |
|---|---|---|---|
| 1 | प्राचार्य | 1 | यूजीसी/विश्वविद्यालय/छ.ग. शासन के नियमानुसार |
| 2 | सहायक प्राध्यापक (हिंदी) | 1 | स्नातकोत्तर में न्यूनतम 55% + नेट/सेट/पी.एच.डी. |
| 3 | सहायक प्राध्यापक (अंग्रेज़ी) | 1 | स्नातकोत्तर में न्यूनतम 55% + नेट/सेट/पी.एच.डी. |
| 4 | सहायक प्राध्यापक (इतिहास) | 1 | स्नातकोत्तर में न्यूनतम 55% + नेट/सेट/पी.एच.डी. |
| 5 | सहायक प्राध्यापक (राजनीति) | 1 | स्नातकोत्तर में न्यूनतम 55% + नेट/सेट/पी.एच.डी. |
| 6 | सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र) | 1 | स्नातकोत्तर में न्यूनतम 55% + नेट/सेट/पी.एच.डी. |
| 7 | सहायक प्राध्यापक (समाजशास्त्र) | 1 | स्नातकोत्तर में न्यूनतम 55% + नेट/सेट/पी.एच.डी. |
| 8 | सहायक प्राध्यापक (पुस्तकालय विज्ञान) | 1 | स्नातकोत्तर में न्यूनतम 55% + नेट/सेट/पी.एच.डी. |
इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 15 दिवस के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन निम्नलिखित पते पर स्वयं उपस्थित होकर, डाक द्वारा अथवा ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं।
संपर्क विवरण:
श्री एकलव्य शैक्षणिक सामाजिक उत्थान समिति,
टेलीयामा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) – 496113
मोबाइल: 8358884441
ईमेल: shrieklavyaeducation@gmail.com




