बॉयफ्रेंड! ने गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट होने पर खिला दी अबॉर्शन की दवा, हालत बिगड़ने के बाद हुई मौत!

Spread the love

अंबिकापुर 13 मई 2025। अंबिकापुर में एक गर्भवती लड़की को अबाॅर्शन की दवा खिलाने के बाद मौत हो गयी। मृतिका की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के बॉयफ्रेंड ने पहले उसके साथ दैहिक शोषण किया। इसके बाद जब वह 5 महीने की प्रेग्नेंट हो गयी, तब उसके साथ मारपीट कर उसे अबॉर्शन की गोली खिला दी। हालत बिगड़ने पर लड़की को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी भाग गया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

गर्भवती युवती की मौत का ये मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक युवती का नाम प्रिया पावले है, जो मायापुर की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि मोहल्ले के ही गोलू विश्वकर्मा से प्रिया का करीब 5 साल से अफेयर चल रहा था। आरोप है कि आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ अवैध संबंध बनाये। इस दौरान युवती गर्भवती हो गयी। युवती के 5 माह की गर्भवती होने पर उसने आरोपी गोलू विश्वकर्मा पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया। लेकिन आरोपी युवक ने 11 मई को प्रिया पर दबाव बनाते हुए अबॉर्शन की गोली खिलाई।

जिससे युवती की हालत बिगड़ गई। युवती के पेट में तेज दर्द होने पर आनन-फानन में आरोपी ने युवती को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में युवती की हालत गंभीर होने पर आरोपी गोलू विश्वकर्मा और उसके मामा मनोज विश्वकर्मा अस्पताल से भाग गए। प्रिया की छोटी बहन ही उसके साथ रही। अस्पताल में डॉक्टर्स ने युवती से पूछा तो पता चला कि अबॉर्शन की गोली खाई है। जानकारी मिलते ही डॉक्टर्स ने फौरन उसका इलाज शुरू किया, लेकिन युवती को राहत नहीं मिली। इलाज के दौरान रविवार शाम को प्रिया पावले की मौत हो गई।

मृतिका की मां ने लगाये गंभीर आरोप

प्रिया की मां मीना पावले ने बताया कि बेटी के लिए रिश्ते आ रहे थे। लेकिन वो लगातार शादी करने की बात से इंकार कर रही थी। गर्भवती होने के बाद लड़का भी शादी नहीं करना चाहता था। उसे रखना भी नहीं चाहता था। यहीं वजह रही कि आरोपी ने मारपीट कर जबरदस्ती मामा के साथ मिलकर उनकी बेटी को अबॉर्शन की गोली खिलाई। जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने इस घटना पर पीड़ित परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस जल्द ही आगे की कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?