
रायपुर | 03 मार्च 2026
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ से पार्टी ने महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार क्षेत्र से जुड़ी सक्रिय भाजपा नेता मानी जाती हैं।
पार्टी के मुख्यालय प्रभारी महासचिव अरुण सिंह ने छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के नामों की औपचारिक घोषणा की।
घोषित उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है—
बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार
असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन
छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा
हरियाणा से संजय भाटिया
ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार
पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा
लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि वे राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के हितों को प्रभावी ढंग से उठाएंगी।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की रणनीति के तहत भाजपा ने यह निर्णय लिया है। अब राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है।



