
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 11 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। बस्तर ग्रामीण, कांकेर, सुकमा, जगदलपुर, बेमेतरा, भिलाई, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़ ग्रामीण और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई सूची जारी होने के बाद प्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का इंतजार और बढ़ गया है। संकेत मिल रहे हैं कि आज ही यह सूची भी जारी हो सकती है।
किन नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
युवा कांग्रेस द्वारा जारी सूची के अनुसार—
कांकेर – राजेंद्र राजू दुबे, महेंद्र नायक
बस्तर ग्रामीण – अभिषेक डेविड
जगदलपुर शहर – नीकेत (निकेत) राज झा
सुकमा – आर्यन चौहान
बेमेतरा – प्रांजल तिवारी
भिलाई नगर – इमाम खान
बिलासपुर ग्रामीण – सुनील पटेल
जांजगीर-चांपा – पंकज शुक्ला
सक्ति – प्रताप चंद्र
रायगढ़ ग्रामीण – उस्मान बेग
सारंगढ़–बिलाईगढ़ – शुभम बाजपेई
इन नियुक्तियों के साथ संगठन में नए नेतृत्व को आगे लाने की रणनीति दिखाई दे रही है।
प्रदेश कांग्रेस जिलाध्यक्षों की लिस्ट का इंतजार
युवा कांग्रेस की घोषणा के बाद अब सभी की निगाहें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों की नई सूची पर टिकी हैं।
सूत्रों के मुताबिक—
प्रदेश प्रभारी दीपक बैज की छत्तीसगढ़ वापसी के बाद सूची जारी होने की संभावना बढ़ गई है।
इस बार संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
41 जिला अध्यक्षों में से सिर्फ 5 को ही दोबारा मौका मिल सकता है।
पिछले कुछ महीनों में जिन जिलों में नियुक्तियां हुई थीं, वहां बदलाव की संभावना कम है।
कांग्रेस पहली बार परफॉर्मेंस-बेस्ड सिस्टम लागू कर रही है, जिसके तहत हर छह महीने में जिलाध्यक्षों का रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा। दुर्ग, पाटन, सरगुजा, अंबिकापुर और बलरामपुर के वर्तमान अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचा सकते हैं।
कौन-कौन है दावेदार?
जिलाध्यक्ष पदों की रेस में कई नाम तेजी से चर्चा में हैं—
रायपुर शहर
प्रमोद दुबे
सुबोध हरितवाल
कुमार मेनन
विनोद तिवारी
रायपुर ग्रामीण
प्रवीण साहू
उधोराम वर्मा
भावेश बघेल
कोरबा शहर
नत्थू
पालूराम
कोरबा ग्रामीण
मनोज
खैरागढ़
सुनील
अशोक साहू
हेमंत वैष्णव
रंजीत चंदेल
धमतरी
निशू
तारणी
पंकज महावर
नई नियुक्तियों के चलते अब प्रदेश संगठन की सूची का इंतजार तेज हो गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह सूची किसी भी वक्त जारी हो सकती है।
