भूपेश ने पूछा-नाव्या किसके साथ विदेश गई? गृहमंत्री ..

Spread the love
Bhupesh asked – with whom did Navya go abroad?

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को विधानसभा कार्यवाही के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री विजय शर्मा से पिछले 12 महीनों में पकड़े गए अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों की सूची मांगी। इसके जवाब में ड्रग के 282 प्रकरणों में अंतर्राज्यीय मामले से जुड़े आरोपियों के नाम मंत्री शर्मा ने बताए।

लेकिन इन तस्करों में रायपुर के सबसे चर्चित ड्रग्स केस से जुड़ी नाव्या मलिक का नाम मिसिंग रहा। इस प्वाइंट को पूर्व सीएम बघेल पकड़ लिया। उन्होंने मिले जवाब पर सवाल करते हुए पूछा कि इसमें नाव्या मलिक का प्रकरण शामिल क्यों नहीं है? जबकि ये पूरा मामला आपकी जानकारी में भी है, लेकिन इस सूची में उनका नाम नहीं है। बताइए, नाव्या का नाम सूची में क्यों नहीं है? इसका विदेश से क्या कनेक्शन है? कितनी बार विदेश गई और किनके साथ गई? इसका एक साथ उत्तर दे दीजिए।

भूपेश बघेल के इन सवालों का जवाब गृहमंत्री नहीं दे पाए और कहा मैं उससे जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध करा दूंगा। हालांकि, बाहर आकर उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने अंतर्राज्यीय तस्कर की बात कही, लेकिन जिस आरोपी का नाम 2 राज्यों में नहीं होगा, उसे अंतर्राजीय कैसे कहेंगे? रही बात नाव्या मलिक की तो उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। 3 महीने जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर है। इस मामले की जानकारी आज ही सदन में दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?