भोजपुरी क्वीन नीलम गिरि: मिडिल क्लास परिवार से बिग बॉस 19 तक का सफर, आज हैं करोड़ों की मालकिन

Spread the love

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस नीलम गिरि इन दिनों चर्चाओं में हैं। वजह है उनकी दमदार एंट्री बिग बॉस 19 के घर में। नीलम ने शो में अपने देसी अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। लेकिन उनकी यह सफलता आसान नहीं रही। एक मिडिल क्लास परिवार से निकलकर आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज़ में शामिल हो चुकी हैं।

बलिया की रहने वाली नीलम

नीलम गिरि का जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ। पढ़ाई-लिखाई पटना से पूरी करने के बाद उन्होंने अपने करियर का रास्ता चुना। मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाली नीलम के पिता हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। परिवार में छह लोग हैं और नीलम अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार संग बिताए खास पलों को शेयर करती रहती हैं।

इंडस्ट्री में ऐसे मिली पहचान

नीलम गिरि ने भोजपुरी म्यूजिक वीडियो ‘धनिया हमार नया बाड़ी हो’ से डेब्यू किया। यह गाना सुपरहिट साबित हुआ और यहीं से उनके करियर ने उड़ान भरी। इसके बाद नीलम ने भोजपुरी सुपरस्टार्स पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ कई गानों और फिल्मों में काम किया। पवन सिंह और नीलम की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

सोशल मीडिया सेंसेशन

नीलम सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें और रील्स लाखों लोग पसंद करते हैं। उनकी ग्लैमरस लाइफस्टाइल, ट्रेंडी ड्रेसिंग और देसी अंदाज उन्हें बाकी एक्ट्रेसेज़ से अलग बनाता है। यही वजह है कि आज नीलम करोड़ों की मालकिन मानी जाती हैं।

बिग बॉस 19 में धमाकेदार एंट्री

24 अगस्त को शुरू हुए बिग बॉस 19 में नीलम गिरि ने जबरदस्त अंदाज में एंट्री ली। देसी स्टाइल में घर में कदम रखते ही उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। अब देखना होगा कि शो में उनका यह सफर कितना लंबा चलता है और क्या वह अपनी पॉपुलैरिटी को और ऊँचाई पर ले जा पाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?