आस्था पर चोट : अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में की तोड़फोड़, शिवलिंग को खंडित कर फेंका, अब ग्रामीणों ने उठाया ये बड़ा कदम…..

Spread the love

 

कवर्धा। कवर्धा जिले में होली से पहले धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। दामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के सेमरकोना गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर और ठाकुर देव मंदिर में तोड़फोड़ कर मूर्तियों को खंडित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों का कहना है कि त्योहार से पहले इस तरह की घटना से क्षेत्र का माहौल खराब करने की साजिश की गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। फिलहाल गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?