गरियाबंद, 3 जून 2025:
जिला वन प्रबंधन समिति, गरियाबंद द्वारा वन संरक्षण समितियों के अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती विकासखंड स्तर पर लेखापाल, डाटा एंट्री ऑपरेटर और सहायक ग्रेड-3 पदों के लिए की जा रही है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई है।
रिक्त पदों का विवरण:
पदनाम | संख्या | मानदेय (प्रति माह) | कार्य क्षेत्र | आरक्षण |
---|---|---|---|---|
लेखापाल | 01 | ₹14,000 | फिंगेश्वर विकासखंड | अनारक्षित |
डाटा एंट्री ऑपरेटर | 01 | ₹12,000 | गरियाबंद विकासखंड | अन्य पिछड़ा वर्ग |
सहायक ग्रेड-3 | 01 | ₹12,000 | मैनपुर विकासखंड | अनुसूचित जनजाति |
शैक्षणिक योग्यताएँ:
सभी पदों के लिए न्यूनतम 10+2 उत्तीर्ण आवश्यक है।
लेखापाल हेतु वाणिज्य विषय में डिग्री या समकक्ष योग्यता अपेक्षित है।
डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए DCA (डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) अनिवार्य है।
सभी पदों के लिए संबंधित कार्य क्षेत्र का मूल निवासी होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया:
चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। सभी दस्तावेजों का सत्यापन 10 जुलाई 2025 को किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों की सूची 25 जुलाई 2025 को वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। किसी भी आपत्ति हेतु अंतिम तिथि 4 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
आयु सीमा:
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (01 जनवरी 2025 की स्थिति में)
अधिकतम आयु: 35 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
महत्वपूर्ण जानकारी:
आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर में जमा करें या ऑनलाइन पोर्टल www.gariaband.gov.in के माध्यम से भेज सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला सहकारी संघ कार्यालय, गरियाबंद से संपर्क किया जा सकता है।