
दुर्ग, ।
Hemchand Yadav Vishwavidyalaya द्वारा घोषित बी.एड. तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में Agrasen College Dhanora के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
महाविद्यालय का कुल परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्था की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है। घोषित परिणामों के अनुसार, नोज़ियो साहू ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पारुल कुशवाहा एवं सोनाली पैवेलियन ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंजली शर्मा ने 83 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर कॉलेज संचालक डॉ. (श्रीमती) रीता सूरी सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह सफलता न केवल छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि संस्थान के शैक्षणिक वातावरण और मार्गदर्शन का भी प्रमाण है।

