
दुर्ग 21 मार्च 2026। दुर्ग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और 8 वर्षीय बेटा भी घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 30 वर्षीय भारती के रूप में हुई है, जो Khurshipar Bhilai की निवासी थी। बताया जा रहा है कि वह अपने पति और बेटे के साथ रायपुर से एग्जाम दिलाकर वापस भिलाई लौट रही थी।
इसी दौरान Bhilai 3 थाना के सामने नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और बच्चा घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

