रिसॉर्ट में सजी थी महफिल, 52 परियों पर दाव लगा रहे थे दिवाने, तभी पहुंच गई पुलिस, 16 आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार, 25 लाख का माल जब्त…..

Spread the love

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर क्षेत्र में कृष्णा वाटिका रिसाॅर्ट में जुआ खेलते 16 आरोपियों को रंगे हाथ पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 25 लाख से अधिक का माल जब्त किया गया है। थाना अमलेश्वर व एसीसीयू की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।

दरअसल, थाना अमलेश्वर को सूचना मिली थी कि कृष्णा वाटिका रिसाॅर्ट में कुछ व्यक्ति ताश खेल रहे है। इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और रिसाॅर्ट में रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान रिसाॅर्ट के अंदर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर हार-जीत लगाते जुआरी पकड़े गए।

रिसाॅर्ट के अंदर 16 जुआरी पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि 3,59,470 रूपए, 22 नग मोबाइल जब्त किया गया है। साथ ही तीन मोटरसाइकिल, 3 कार जब्त किया गया। जब्त माल की कुल कीमत 25 लाख से अधिक है।

आरोपियों के विरूद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। नीचे गिरफ्तार आरोपियों के नाम देखें।

आरोपियों के नाम

आरोपी रोहित निर्मलकर 43 वर्ष रावतपुरा काॅलोनी रायपुर, नरेश सोनकर 29 वर्ष निवासी पाठागांव रायपुर, प्रमोद वर्मा 34 वर्ष निवासी सत्यम विहार रायपुर, मुकेश धीमर 28 वर्ष गुरूवार बाजार दुर्ग, संजू सोनकर 30 वर्ष ग्राम खुडमुड़ा दुर्ग, नारायण टंडन 24 वर्ष मगरघटा दुर्ग, डिजेंद्र निर्मलकर 30 वर्ष निवासी बस्तीपारा कुथरेल दुर्ग, पुनीत राम साहू 46 वर्ष अमलेश्वर दुर्ग, विनोद अमरदास 35 वर्ष निवासी मगरघटा दुर्ग, शुभम चंद्राकर 30 वर्ष सत्यम विहार रायपुर, गोपाल सोनकर 52 वर्ष निवासी पाठागांव रायपुर, मनीष साहू 30 वर्ष अमलेश्वर दुर्ग, सोनू साहू 29 वर्ष अमलेश्वर दुर्ग, सत्यनारायण साहू 42 वर्ष खुडमुड़ा दुर्ग, संजय साहू 32 वर्ष सत्यम विहार काॅलोनी रायपुर, महेंद्र साहू 46 वर्ष अमलेश्वर दुर्ग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?