
महासमुंद पिथौरा विकासखंड अंतर्गत बुंदेली निवासी यशवंत साहू के द्वारा शिकायत पर कार्यवाही नहीं होंनें पर उक्त व्यक्ति द्वारा पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाऊस पिथौरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया ।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पिड़ीत व्यक्ति नें बताया कि वासुदेव महाराज नामक व्यक्ति को पूजा पाठ करनें के लिए घर बुलाया था।
पूजा पाठ के दौरान घर में रखे पुराने सिक्के की बात कही वासूदेव नें बताया कि वह पुरानें सिक्के से करोड़ों का मुनाफा दिलवा सकता है और मोटी रकम का झांसा देकर 4 लाख रूपए का वासूदेव नें यशवंत साहू एवं उनके साथियों को ठगी का शिकार बनाया।
जब पिड़ीत व्यक्ति द्वारा पैसा वापस मांगनें पर गाली गलोज करते हुए जान से मारनें की धमकी दी गई ज्ञात हो कि पिड़ीत व्यक्ति द्वारा एसपी कार्यालय में शिकायत एवं सूचना का अधिकार लगाया गया था।
जिस पर किसी भी प्रकार का कार्यवाही नहीं होनें पर यशवंत साहू बुंदेली के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की सहायता लिया गया और शासन प्रशासन से उचित न्याय की गुहार लगाई एवं मांग रखी है कि ठगी व्यक्ति के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

