
दुर्ग/धनोरा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय सूफी भजन गायक राकेश ठाकुर एवं रायपुर की जस गायिका पूर्णिमा साहू द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।
आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पंचमी, सोमवार को शाम 7 बजे से जय मां शाकंभरी सेवा भजन मंडली (सिवनी मोवा, रायपुर) की महिला मंडली द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं सोमवार रात्रि 8 बजे माता रानी की आरती एवं श्रृंगार के पश्चात विशेष धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
आगे की श्रृंखला में गुरुवार को शाम 4 बजे से महाअष्टमी का आयोजन तथा शुक्रवार को शाम 4 बजे से ज्योति विसर्जन एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इस वर्ष चैत्र नवरात्रि के दौरान देश-विदेश से श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था प्रकट करते हुए ज्योति प्रज्वलित करवाई है। जापान, अमेरिका, श्रीलंका सहित नागपुर, महाराष्ट्र, चिचोला, पाथरी, श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, छुरिया, मानपुर, अंबागढ़ चौकी, दुर्ग एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तगण दरबार पहुंच रहे हैं।
पूरे नौ दिनों तक श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन होकर माता रानी की सेवा में जुटे हुए हैं। आयोजन को सफल बनाने में दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी के मार्गदर्शन में श्री विनोद साहू, गुलाब साहू, राजू यादव, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, रोमनाथ साहू, बबलू, गज्जू रायपुरीहा, जीवराखन, बाबूलाल, दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
दरबार प्रतिनिधि चंद्रकांत कोसरे एवं कुंजलाल साहू ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की
