
दुर्ग 17 मार्च 2026। दुर्ग जिले के भिलाई में सोमवार की देर रात 2 पक्षों में विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गयी। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट और फिर जमकर पथराव किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन इस हिंसक झड़प को शांत कराने के दौरान छावनी सीएसपी समेत 5 लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई। जिसके बाद दोनों पक्षों के परिजन भी इस विवाद में शामिल हो गए और घटना ने हिंसक रूप ले लिया।
जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष सोनकर मोहल्ले में रहते हैं। सोमवार रात किसी बात को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया। इस बात की जानकारी होते ही दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंचे गए, जिसके बाद विवाद और गहरा गया और देखते ही देखते इस पूरे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर मारपीट और पत्थरब चले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पत्थरबाजी में छावनी सीएसपी समेत कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस की टीम ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया गया।
इसके बाद मौके की नजाकत को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग, भिलाई, छावनी के सीएसपी के साथ एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण भी देर रात तक मौजूद रहे। इसी बीच हिंदू संगठनों के लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम पर कार्रवाई की मंाग को लेकर छावनी थाने का घेराव कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद भीड़ को शांत कराया जा सका। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवाद की शुरुआत 2 बच्चों के बीच हुई आपसी कहासुनी से हुई थी। जिसके बाद मामले ने हिंसक रूप ले लिया।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर लव अफेयर का एंगल भी सामने आ रहा है। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले युवक, एक युवती को लेकर भाग गया था। बाद में दोनों को वापस बुलाया गया और युवती को उसके घर भेज दिया गया। लेकिन युवक के खिलाफ
थाने में मामला दर्ज होने के बाद उसे जेल जाना पड़ा था। आरोप है कि उसी रंजिश में यह पूरा विवाद हुआ। हालांकि पुलिस इस पूरे घटनाक्रम के बाद सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

