
डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह, ऊर्जा एवं अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
खेल गतिविधियों के अंतर्गत 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, गोला फेंक, तवा फेंक, कैरम, शतरंज, क्रिकेट, सुरीली कुर्सी दौड़, रस्साकस्सी तथा धीमी साइकिल रेस सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश एवं खेल भावना के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अपने प्रेरक संबोधन में प्राचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक सुदृढ़ता के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मेश्राम सहित समस्त प्राध्यापकगण—श्री बलराज ताम्रकर, डॉ. भावना माहुले, श्री गजेंद्र कश्यप, डॉ. संजय परगनिहा, डॉ. रचना चौधरी, श्री पी. हेमा राव, डॉ. अंजू माला साहू, डॉ. अशोक यादव, श्री भुनेश्वर साहू एवं श्री अरविंद बंजारे—का विशेष योगदान रहा।
यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक सिद्ध हुआ।


