अर्जुन्दा महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव पर व्यंजन प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन

Spread the love

अर्जुन्दा। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में वार्षिकोत्सव के अवसर पर व्यंजन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, पाक-कौशल तथा पोषण संबंधी जागरूकता को प्रोत्साहित करना था।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं आकर्षक व्यंजन प्रस्तुत किए। इसमें पारंपरिक और आधुनिक दोनों प्रकार के व्यंजन शामिल रहे। प्रतिभागियों ने अपने व्यंजनों की साज-सज्जा, स्वाद और पोषण मूल्य पर विशेष ध्यान दिया, जिससे आयोजन और भी रोचक बन गया।
निर्णायक मंडल द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. नेहा (एम.कॉम. द्वितीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान कु. खेमेश्वरी (एम.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर) ने हासिल किया। विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम का सफल आयोजन संयोजक प्रोफेसर मोहित कुमार साव, अतिथि व्याख्याता डॉ. कुसुम देवांगन, डॉ. प्रभा यादव, डॉ. मिली चंद्राकर, अंबालिक चौहान एवं यशोदा साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
वार्षिकोत्सव के इस आयोजन ने महाविद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण निर्मित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?