दुर्ग जिले में दिव्यांगजनों के लिए बड़ी सौगात 18 से 20 फरवरी तक निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु, मेगा मूल्यांकन शिविर….

Spread the love

// दुर्ग जिले के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए, एनटीपीसी-सेल पॉवर कम्पनी लिमिटेड की निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर एवं समाज कल्याण विभाग, दुर्ग के समन्वय से निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम चरण में आयोजित इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण एवं चिन्हांकन किया जाएगा। परीक्षण के पश्चात पात्र हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
शिविर की तिथि एवं स्थान
🔹18 फरवरी 2026
स्थान – मंगल भवन, नगर पालिक निगम चरोदा-भिलाई
इस शिविर में न.पा.नि. चरोदा-भिलाई, न.पं. धमधा, ज.पं. धमधा, न.पा.प. कुम्हारी, अहिवारा, जामूल, अमलेश्वर एवं आसपास के क्षेत्रों के दिव्यांगजन शामिल होंगे।
🔹19 फरवरी 2026
स्थान – सभागार, नगर पालिक निगम भिलाई
इस शिविर में न.पा.नि. भिलाई, न.पं. उतई, न.पा.नि. रिसाली, न.पं. पाटन, ज.पं. पाटन एवं आसपास के क्षेत्रों के हितग्राही लाभान्वित होंगे।
🔹20 फरवरी 2026
स्थान – सभाकक्ष, जिला जनपद पंचायत दुर्ग, पंचायत परिसर
इस शिविर में न.पा.नि. दुर्ग, ज.पं. दुर्ग एवं आसपास के क्षेत्रों के दिव्यांगजन सम्मिलित होंगे।
👉 सभी शिविरों का समय प्रातः 10:00 बजे से रहेगा।
आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य….
शिविर में लाभ प्राप्त करने हेतु दिव्यांगजनों की स्वयं की उपस्थिति अनिवार्य होगी। साथ ही निम्न दस्तावेज साथ लाना आवश्यक है!
वैध दिव्यांग प्रमाण पत्र अथवा यूडीआईडी कार्ड की छायाप्रति…


आधार कार्ड की छायाप्रति, दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (जिसमें दिव्यांगता स्पष्ट हो)
आय प्रमाण पत्र (पार्षद/सरपंच द्वारा जारी)
प्रशासन की सख्त तैयारी, व्यापक प्रचार के निर्देश
शिविरों के सफल संचालन हेतु समस्त नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में मुनादी एवं व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक दिव्यांगजनों तक सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर परीक्षण कराएं और इस जनकल्याणकारी योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?