महादेव ऑनलाइन सट्टा घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर CBI की FIR दर्ज

Spread the love

महादेव ऑनलाइन सट्टा घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर CBI की FIR दर्ज

रायपुर, 1 अप्रैल 2025 – महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। इस मामले में उन्हें आरोपी नंबर 6 के रूप में नामित किया गया है।

क्या है महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाला?

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप को एक अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के रूप में देखा जा रहा है, जिसका संचालन दुबई से किया जाता है। आरोप है कि इस ऐप के जरिए करोड़ों रुपये के काले धन को सफेद किया गया और अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा दिया गया।

FIR में नामित प्रमुख आरोपी

CBI की FIR में भूपेश बघेल सहित 19 लोगों और दो अज्ञात ब्यूरोक्रेट्स के नाम शामिल हैं। इनमें प्रमुख नाम हैं:*..

रवि उप्पल

शुभम सोनी

चंद्रभूषण वर्मा

सौरभ चंद्राकर

असीम दास

सतीश चंद्राकर

नितीश दीवान

अनिल अग्रवाल

विकास छापरिया

रोहित गुलाटी

विशाल आहूजा

धीरज आहूजा

अनिल कुमार दम्मानी

सुनील कुमार दम्मानी

भीम सिंह यादव

हरीशंकर तिबरवाल

सुरेंद्र बागड़ी

सूरज चोखानी

CBI का आरोप

CBI की FIR के अनुसार, भूपेश बघेल पर आरोप है कि उन्होंने महादेव बेटिंग ऐप के संचालन में सहायता की और चुनावी फंडिंग के लिए अवैध धन प्राप्त किया।*..

बघेल की प्रतिक्रिया

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह उनके खिलाफ साजिश है और वह कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

CBI की बड़ी कार्रवाई

FIR दर्ज होने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हाल ही में CBI ने देशभर में 60 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिनमें भूपेश बघेल, नौकरशाहों, पुलिस अधिकारियों और अन्य निजी व्यक्तियों के ठिकाने शामिल थे।

CBI की ये छापेमारी छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता और दिल्ली में की गई, जहां महादेव बुक के प्रमुख पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य निजी व्यक्तियों के परिसरों की तलाशी ली गई।

राजनीतिक भूचाल

इस मामले के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक घमासान मच गया है। जहां विपक्ष इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बता रहा है, वहीं बघेल समर्थक इसे राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?