व्यापम शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की ब्रीफिंग में 250 से ज्यादा अधिकारी हुये शामिल

Spread the love

दुर्ग। व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आगामी 01 फरवरी 2026 को दो पालियों में आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से संबंधित विस्तृत जानकारी देने हेतु आज शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में दो पालियों में 70 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष, नोडल अधिकारी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक तथा समन्वय केन्द्र द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों सहित लगभग 250 अधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित हुई। यह जानकारी देते हुए दुर्ग जिले के व्यापम परीक्षा समन्वयक डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में प्राथमिक शाला के शिक्षक हेतु तथा द्वितीय पाली में पूर्व माध्यामिक विद्यालय के शिक्षकों हेतु पात्रता परीक्षा एक फरवरी को आयोजित होगी। आज ब्रीफिंग के दौरान सभी उपस्थित लोगों को यह जानकारी दी गयी कि दोनों पालियों में परीक्षा प्रारंभ के ठीक आधा घण्टा पूर्व मुख्य द्वार सभी परीक्षा केन्द्रों में बंद कर दिया जायेगा। गेट बंद करने के दौरान केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में वीडियो ग्राफी कराना अनिवार्य है। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

सहायक समन्वयक डॉ. अभिनेष सुराना ने बताया कि ब्रीफिंग सेशन में प्रशिक्षण देने वालों में वैशाली नगर कॉलेज के डॉ. संजय दास, शासकीय कॉलेज, उतई के डॉ. अवधेश श्रीवास्तव, मॉडल कालेज धनोरा के प्रोफेसर विकास पंचाक्षरी, साईस कालेज, दुर्ग के डॉ. श्रीनिवास डी. देशमुख के साथ-साथ डॉ. अभिनेष सुराना तथा डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव शामिल थे। इन प्रशिक्षकों के अलावा साईस कालेज, दुर्ग के सहायक समन्वयक डॉ. एस.एन.झा. डी. जगजीत कौर सलूजा, डॉ. प्रज्ञा कुलकर्णी, डॉ. दिव्या कुमुदिनी मिंज, डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. जी.एस. ठाकुर, डॉ. मर्ती जॉर्ज, डॉ. एस.डी. देशमुख आदि उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान यह जानकारी दी गयी कि जिन केन्द्रों में दिव्यांग परीक्षार्थी है। उनके लिए बैठक की सुविधानुसार व्यवस्था की जाए तथा सह-लेखक की सुविधा प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को ढाई घण्टे समयावधि वाले प्रश्नपत्र में 50 मिनट अतिरिक्त समय प्रदान किया जाये।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि आज ब्रीफिंग जिला नोडल अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में श्री एच.आर. भोंसले उपस्थित थे। परीक्षार्थियों को व्यापम के निर्देशानुसार कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनने की अनुमति नही होगी। इसी प्रकार परीक्षार्थियों को हल्के रंग के शर्ट अथवा कुर्ता (आधी बाहं वाले) पहनने की ही अनुमति है। प्रत्येक परीक्षार्थी को चप्पल पहनकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश संभव हो पायेगा। यदि परीक्षार्थी स्वेटर पहनकर आते है, तो उन्हे बिना जेब वाला स्वेटर पहनना अनिवार्य होगा। पुलिस कर्मियों द्वारा की जाने वाली जांच के दौरान उन्हें स्वेटर उतारकर जांच करवानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?