चोरी भी श्रद्धा के साथ! Bhilai में महिला ने मंदिर से चुराया सामान, भगवान को प्रणाम कर हो गई फरार

Spread the love
चोरी भी श्रद्धा के साथ! Bhilai में महिला ने मंदिर से चुराया सामान, भगवान को प्रणाम कर हो गई फरार

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने चोरी को भी आस्था के आवरण में अंजाम दिया। महिला पहले भगवान गणेश के दर्शन करने मंदिर पहुंची और फिर मंदिर परिसर में रखे बर्तन व अन्य सामान समेटकर अपने झोले में डाल लिए। चोरी के बाद महिला ने भगवान के चरणों में माथा टेककर प्रणाम किया और वहां से फरार हो गई।

मामला भिलाई के पास मछली मार्केट क्षेत्र स्थित गणेश मंदिर का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। बताया जा रहा है कि महिला मंदिर में काफी सहजता से दाखिल हुई और किसी को शक न हो, इस तरह पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया।

मंदिर में ही चोरी, फिर भगवान को प्रणाम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने मंदिर में प्रवेश कर पहले पूजा-अर्चना की। इसके बाद वहां रखे बर्तन और अन्य सामान को एक-एक कर अपने झोले में भर लिया। चोरी पूरी करने के बाद महिला ने मंदिर की देहरी पर सिर झुकाया और चुपचाप मौके से निकल गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में महिला की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?