4708 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, पहली बार सिलेबस आधारित परीक्षा ,100 अंकों की परीक्षा, एससीईआरटी ने किया विषयवार अंकों का विभाजन

Spread the love

रायपुर।
राज्य में इस वर्ष शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के 4708 पदों पर भर्ती की जाएगी। पहली बार शिक्षक भर्ती परीक्षा निर्धारित सिलेबस के आधार पर आयोजित होगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने सिलेबस तैयार कर विषयवार अंकों का विभाजन किया है, जिसे स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को भेज दिया है।
राज्य शासन ने पहले 5 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की थी, लेकिन व्याख्याता कम्प्यूटर और योग शिक्षक के 292 पद घटाए जाने के बाद अब कुल 4708 पदों पर भर्ती की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए भर्ती नियमों के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए व्यापमं को प्रस्ताव भेजा है।
विवादों की संभावना को देखते हुए शिक्षक भर्ती नियमों की सर्वोच्च न्यायालय की विभागीय स्टैंडिंग काउंसिल से लीगल वेटिंग कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा में 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें सामान्य ज्ञान की अपेक्षा विषय-विशेष से जुड़े प्रश्नों की संख्या अधिक होगी।


सहायक शिक्षक हेतु परीक्षा योजना
सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में कुल 100 अंक होंगे, जिनका विषयवार विभाजन इस प्रकार है—

बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र: 20 अंक
सामान्य हिन्दी: 17 अंक
सामान्य अंग्रेजी: 17 अंक
गणित: 20 अंक
पर्यावरण अध्ययन: 13 अंक
कम्प्यूटर ज्ञान: 7 अंक
सामान्य ज्ञान: 6 अंक


गणित शिक्षक के लिए विषयवार अंक
गणित शिक्षक की परीक्षा में गणित के इतिहास, अंकगणित, बीजगणित, त्रिकोणमिति, ज्यामिति, क्षेत्रमिति, सांख्यिकी एवं बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र से 10-10 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अतिरिक्त सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, कम्प्यूटर शिक्षा एवं सामान्य ज्ञान से भी प्रश्न शामिल होंगे।
सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) परीक्षा योजना

सहायक शिक्षक प्रयोगशाला के लिए—
भौतिक शास्त्र: 25 अंक
रसायन शास्त्र: 25 अंक
जीव विज्ञान: 25 अंक
सामान्य ज्ञान: 10 अंक
सामान्य हिन्दी: 5 अंक
सामान्य अंग्रेजी: 5 अंक
कम्प्यूटर शिक्षा: 5 अंक
शिक्षा मंत्री का बयान

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि शिक्षक भर्ती की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन और वित्त विभाग से अनुमति मिल चुकी है तथा व्यापमं को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। व्यापमं से हरी झंडी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?