
धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद ब्लॉक स्थित ग्राम दहदहा के सरकारी मिडिल स्कूल से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। जहां धमतरी जिले में सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने अपने बाएं हाथ को ब्लेड से काट लिया। इस घटना में बच्चों के हाथों में ब्लेड के निशान बन गये। हालांकि बच्चों ने ऐसा नशे में किया या फिर किसी गेमिंग ट्रेंड के चलते किया, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। घटना कुरूद ब्लाॅक के दहदहा मिडिल स्कूल की है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि बच्चों ने किसी नशे के प्रभाव में या फिर एक-दूसरे की देखा-देखी इस आत्मघाती कदम को उठाया है।
वहीं, बच्चों के द्वारा खुद के हाथ काटने की खबर जैसे ही फैली तो जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग व मेडिकल की टीम स्कूल पहुंची। टीम ने जख्मी बच्चों का तत्काल उपचार किया। बच्चें पूरी तरह स्वस्थ्य है। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चों ने ऐसा क्यों किया? और इसके पीछे का कारण क्या था।
यह पूरा मामला कुरूद ब्लाॅक के दहदहा मिडिल स्कूल का है। 13 फरवरी को स्कूल में शिक्षकों ने बच्चों के हाथों में जख्मों के निशान देखे थे, तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही कुरूद तहसीलदार सूरज बंछोर स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने घटना को लेकर शिक्षकों से चर्चा की। साथ ही विद्यार्थियों से बातचीत कर ऐसा दोबारा नहीं करने की सलह दी।
इधर, घटना को लेकर कुरूद बीईओ चंद्रकुमार साहू ने मीडिया को बताया कि 35 विद्यार्थियों ने ब्लेड से अपने हाथ काटे थे। बच्चे स्कूल में शायद एक दूसरे को देखकर ऐसा किये थे। मेडिकल टीम ने बच्चों का उपचार किया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि क्या बच्चों ने घटना को नशे में अंजाम दिया या फिर इसका कोई और कारण है। पालकों व शिक्षकों की 16 फरवरी को मीटिंग बुलाई गई थी। मीटिंग में शिखकों को कड़ी चेतावनी देते हुये कहा गया कि स्कूल आने वालों बच्चों पर शिक्षक नजर रखे और उनकी गतिविधियों पर भी ध्यान देते रहें।

