
रायपुर। राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी मामले में पुलिस ने बड़ी गिरफ्तारी की है। स्ट्रेंजर हाउस, पूल पार्टी का आयोजन करने वाले आयोजक समेत 7 लोगों को पकड़ा है। गिरफ्तार लोगों में पूर्व अधिकारी संतोंष गुप्ता भी शामिल है। संतोष गुप्ता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के एजिक्यूटिव इंजीनियर के पद से रिटायर्ड हुये हैं। संतोष गुप्ता के नाम से भाठागांव में एसएस फार्म हाउस है। इस इवेंट के लिए संतोष ने ही फार्म हाउस उपलब्ध कराया था।
दूसरी बड़ी गिरफ्तारी हाईपर क्लब के मालिक जेम्स बेक की गई है। जेम्स बेक का नाम पूर्व में हुये कई घोटाले में आ चुका है। आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज है, जिसकी जांच अभी चल ही रही है। जेम्स बेक तेलीबांधा वीआईपी रोड स्थित हाईपर क्लब का मालिक/संचालक है। जेम्स बेक आरोपी दीपक सिंह एवं देवेन्द्र कुमार यादव के साथ मिलकर अपने क्लब के माध्यम से इस इवेंट का प्रमोट कर रहा था।
इवेंट आर्गेनाईजर भी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी संतोष जेवानी और अजय महापात्रा को भी पकड़ा है। दोनों ने ही न्यूड पार्टी आर्गेनाईज की थी। आरोपी अवनीश गंगवाली द्वारा इवेंट का प्रमोशन कराया जा रहा था। अवनीश ही WHAT IS RAIPUR नाम से इवेंट का प्रमोशन करता था।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, भाठागांव स्थित फार्म हाउस में 21 सितंबर को न्यूड पार्टी का आयोजन किया गया था। आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्टर भी वायरल किये गये थे। पोस्टर में लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े के शामिल होने को कहा गया था। पोस्टर के सामने आते ही कांग्रेस और हिन्दू संगठन के लोगों ने जमकर बवाल किया था। इस मामले में तेलीबांध थाने में 2 एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पहली एफआईआर में न्यूड पार्टी के आयोजकों के खिलाफ और दूसरी एफआईआर में स्ट्रेंजर पूल पार्टी के आयोजकों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने मामले में तत्काल संज्ञान लिया। रायपुर एसएसपी डाॅ लाल उमेद सिंह ने क्राइम एण्ड साईबर यूनिट व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर जांच कर आरोपियों को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिये। पुलिस ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो व वेब पोर्टल में पार्टी से संबंधित प्रचारित हो रहे पोस्टरों की जांच की। तकनीकी विश्लेषण के दौरान आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुये 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। हिरासत में लिये गये आरोपियों में एक व्यक्ति पूर्व मंत्री का करीबी बताया जा रहा है। सभी आरोपी मिलकर न्यूड पार्टी का आयोजन किये थे।
जानिए आरोपियों के बारे में
रायपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी संतोष जेवानी एवं अजय महापात्रा इवेंट आर्गेनाईज करने वाले थे।
आरोपी संतोष गुप्ता जिसका भाठागांव में एस.एस. नाम से फार्म हाउस है, उक्त इवेंट हेतु संतोष गुप्ता द्वारा अपना फार्म हाउस उपलब्ध कराया गया था।
आरोपी अवनीश गंगवानी द्वारा इवेंट का प्रमोशन कराया जा रहा था एवं WHAT IS RAIPUR नाम से इवेंट का करता है प्रमोशन।
आरोपी जेम्स बेक व्ही.आई.पी. रोड तेलीबांधा रायपुर स्थित हाईपर क्लब का मालिक/संचालक है, जो दीपक सिंह एवं देवेन्द्र कुमार यादव के साथ मिलकर अपने क्लब के माध्यम से इस इवेंट को प्रमोट कर रहे थे। इवेंट में जिन व्यक्तियों ने अपने बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कर अपनी इंट्री करायी है, ऐसे व्यक्तियों की भी जांच की जा रहीं है।
गिरफ्तार आरोपी
01. संतोष गुप्ता पिता स्व. जागेश्वर प्रसाद गुप्ता उम्र 68 साल निवासी मकान नंबर 25 बरसाना इन्क्लेव महोबा बाजार थाना आमानाका रायपुर।
02. संतोष जेवानी पिता परसराम जेवानी उम्र 30 साल निवासी जोरा पाटीदार भवन के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर।
03. अजय महापात्रा पिता जुगल किशोर महापात्रा उम्र 35 साल निवासी गायत्री नगर न्यू सेंट वेरी कालोनी मकान नंबर ए 14 थाना खम्हारडीह रायपुर।
04. अवनीश गंगवानी पिता रमेश गंगवानी उम्र 31 साल निवासी ब्यूटी पार्लर के पास अवंति विहार थाना खम्हारडीह रायपुर।
05. जेम्स बेक पिता स्व. जॉन बेक उम्र 59 साल निवासी अवंति विहार विजय नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।
06. दीपक सिंह पिता स्व. रमाशंकर सिंह उम्र 39 साल निवासी हायपर क्लब तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर।
07. देवेन्द्र कुमार यादव पिता अश्वनी कुमार यादव उम्र 37 साल निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी थाना खम्हारडीह रायपुर।