महतारी वंदन योजना की 15वीं किस्त जारी, महिलाओं को मिले 1000 रुपये
रायपुर, 1 मई 2025 – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सहायता के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना की 15वीं किस्त आज जारी कर दी गई है। इस किस्त के अंतर्गत राज्य की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1000 की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से जमा की गई है।
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभार्थियों को अब तक राशि प्राप्त नहीं हुई है, वे योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। साथ ही, किस्त की स्थिति जानने के लिए भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
छ.ग. महतारी वंदन योजना 15वां किस्त जारी | |
---|---|
» योजना का नाम | छ.ग. महतारी वंदन योजना |
» 15वां किस्त जारी दिनांक | 01 मई 2025 |
» पैसा चेक करने का तरीका | ऑनलाइन |
15वां किस्त चेक लिंक | क्लिक करें |
शिकायत लिंक | क्लिक करें |
निराकरण (Solution) लिंक | क्लिक करें |
इस प्रकार चेक करें!
➲ ऊपर चेक करने का लिंक दिया गया है, (15वां किस्त चेक लिंक) उस पर क्लिक करें। |
➲ आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तथा कॅप्टचा कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। |
➲ आपके सामने आपका डाटा, जितनी क़िस्त आपके खाते में डाली गई है आ जाएगी। |
➲ मई माह का किस्त ऑनलाइन में कुछ दिन बाद अपडेट होगा, लेकिन आपके खाते पर आ गया है। |
➲ आपके बैंक खाते में 15वां क़िस्त मई महीने की राशि डाल दी गई है चेक करें। कुछ दिनों बाद ऊपर दिए लिंक के माध्यम से आप अपना 15वां क़िस्त ऑनलाइन चेक भी कर सकते है।। |
➲नोट! जिनका किस्त नहीं आ रहा है या कोई दिक्कत हो रही है तो ऊपर दिए लिंक के माध्यम से आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते है, जल्द से जल्द आपको उसका निराकरण (Solution) भी मिल जायेगा।। |
खाते में राशि नहीं आई है तो क्या करें?
➲ आधार कार्ड अपडेट न होना: यदि आपका आधार कार्ड अपडेट नहीं है या बैंक खाते से लिंक नहीं है, तो भुगतान अटक सकता है। |
➲ डीबीटी (DBT) सक्रिय न होना: यदि आपके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सक्रिय नहीं है, तो किस्त की राशि नहीं पहुंच पाएगी । |
➲ लाभार्थी सूची से नाम हटना: सरकार समय-समय पर लाभार्थी सूची को अपडेट करती है। यदि आप अपात्र पाई गई हैं, तो आपका नाम सूची से हटाया जा सकता है। |
सरकार की ओर से यह भी अपील की गई है कि सभी लाभार्थी अपने आधार कार्ड को अपडेट कराएं। यदि आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है या डीबीटी सक्रिय नहीं है, तो राशि अटक सकती है। साथ ही, समय-समय पर लाभार्थी सूची में बदलाव होता है, इसलिए पात्रता की जांच भी आवश्यक है।
सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र महिला लाभ से वंचित न रहे। शिकायतों का समाधान शीघ्र किया जाएगा।