स्वामी आत्मानंद स्कूल टीचर के 60 विभिन्न पदों पर भर्ती

Spread the love

एमसीबी स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती 2025: शिक्षक, क्लर्क, चपरासी सहित विभिन्न पदों पर बम्पर सीधी भर्ती, 8वीं पास से स्नातकोत्तर तक के लिए सुनहरा मौका

Manendragarh Chirmiri Bharatpur Atmanand School Teacher Vacancy 2025: एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले के 7 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड, भृत्य और चौकीदार के विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति/संविदा भर्ती। जानें आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान और महत्वपूर्ण तिथियां। Chhattisgarh SAGES MCB Recruitment 2025.

Manendragarh Chirmiri Bharatpur Jobs: कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रबंधन समिति, एम.सी.बी. (छत्तीसगढ़) ने जिले के 07 प्रतिष्ठित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विभिन्न शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति और संविदा के आधार पर की जाएगी, जो योग्य उम्मीदवारों को एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करती है। इस सुनहरे अवसर की पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं

Manendragarh Chirmiri Bharatpur Swami Atmanand School Bharti 2025

विवरणजानकारी
विभाग का नामकार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रबंधन समिति, एम.सी.बी. (छ.ग.)
पदों के नामव्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रधानपाठक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-03, भृत्य, चौकीदार आदि।
कुल विद्यालय07 (चिरमिरी, मनेंद्रगढ़, भरतपुर, केल्हारी, नवापारा पोंड़ी, पोंड़ी बचरा एवं खड़गवां)
पदों की संख्या60 विभिन्न पद
पदों की प्रकृतिप्रतिनियुक्ति / संविदा (अस्थायी)
आवेदन का माध्यमऑफलाइन (निर्धारित प्रारूप में वॉक-इन-इंटरव्यू/कौशल परीक्षा स्थल पर)
नौकरी का स्थानमनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एम.सी.बी.) जिला, छत्तीसगढ़
आधिकारिक वेबसाइटhttps://manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in

विद्यालय-वार रिक्तियों का विस्तृत विवरण (Detailed Vacancies)

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 07 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्तियां निकाली गई हैं। प्रत्येक विद्यालय के लिए उपलब्ध पदों पर एक विस्तृत नज़र डालते हैं:

(1) स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चिरमिरी, जिला-एम.सी.बी. (छ.ग.)

पद का नाम एवं माध्यमविषयरिक्त पदों की संख्या
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)अंग्रेजी01-अनारक्षित
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)वाणिज्य01-अ.ज.जा.
शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)अंग्रेजी01-अनारक्षित
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)विज्ञान01-अ.ज.जा.
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)गणित01-अ.ज.जा.
सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) (अंग्रेजी माध्यम)भौतिकी / रसायन01-अनारक्षित
सहायक ग्रेड-0301 अनारक्षित

(2) स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनेंद्रगढ़, जिला-एम.सी.बी. (छ.ग.)

पद का नाम एवं माध्यमविषयरिक्त पदों की संख्या
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)गणित01-अनारक्षित
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)वाणिज्य01-अ.ज.जा.
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)गणित01-अनारक्षित
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)गणित01-अ.ज.जा.

(3) स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भरतपुर, जिला-एम.सी.बी. (छ.ग.)

पद का नाम एवं माध्यमविषयरिक्त पदों की संख्या
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)अंग्रेजी01 अनारक्षित
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)सामाजिक विज्ञान01 अनारक्षित
प्रधानपाठक प्राथमिक शाला01 अनारक्षित
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)गणित01-अ.ज.जा.
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)विज्ञान01-अ.ज.जा.
ग्रंथपाल (अंग्रेजी माध्यम)01-अनारक्षित
सहायक ग्रेड-02 (अंग्रेजी माध्यम)01-अनारक्षित
भृत्य01-अ.ज.जा. (महिला)
चौकीदार01-अनारक्षित

(4) स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय केल्हारी, जिला-एम.सी.बी. (छ.ग.)

पद का नाम एवं माध्यमविषयरिक्त पदों की संख्या
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)भौतिकी01 अनारक्षित
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)सामाजिक विज्ञान01 अनारक्षित
शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)विज्ञान01 अनारक्षित
शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)अंग्रेजी01 अनारक्षित
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)विज्ञान01-अ.ज.जा.
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)गणित01-अ.ज.जा.
भृत्य02 (1-अ.ज.जा., 1-अनारक्षित)

(5) स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा पोंड़ी, जिला-एम.सी.बी. (छ.ग.)

पद का नाम एवं माध्यमविषयरिक्त पदों की संख्या
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)सामाजिक विज्ञान01 अनारक्षित
शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)विज्ञान01 अनारक्षित
कम्प्यूटर शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)कम्प्यूटर01 अनारक्षित
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)विज्ञान01-अ.ज.जा.
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)गणित01-अ.ज.जा.
सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) (अंग्रेजी माध्यम)जीव विज्ञान01 अनारक्षित
सहायक ग्रेड-0201 अनारक्षित
भृत्य02 (1-अ.पि.व., 1-अनारक्षित)

(6) स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खड़गवां, जिला-एम.सी.बी. (छ.ग.)

पद का नाम एवं माध्यमविषयरिक्त पदों की संख्या
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)सामाजिक विज्ञान01 अनारक्षित
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)जीव विज्ञान01 अनारक्षित
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)भौतिकी01 अनारक्षित
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)वाणिज्य01 अ.ज.जा
शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)कला01 अनारक्षित
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)कला01 अनारक्षित
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)विज्ञान02 (1-अ.ज.जा., 1-अनारक्षित)
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)गणित02 (1-अ.ज.जा., 1-अनारक्षित)

(7) स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पोंड़ी बचरा, जिला-एम.सी.बी. (छ.ग.)

पद का नाम एवं माध्यमविषयरिक्त पदों की संख्या
व्याख्याताहिन्दी01 अनारक्षित
व्याख्यातासंस्कृत01 अनारक्षित
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)सामाजिक विज्ञान01 अनारक्षित
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)रसायन01 अनारक्षित
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)वाणिज्य01 अ.ज.जा
शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)कला01 अनारक्षित
शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)अंग्रेजी01 अनारक्षित
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)कला01 अनारक्षित
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)विज्ञान02 (1-अ.ज.जा., 1-अनारक्षित)
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)गणित02 (1-अ.ज.जा., 1-अनारक्षित)

आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की आयु 1 जनवरी 2025 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
  • आयु की पुष्टि हेतु 10वीं कक्षा की अंकसूची की सत्यापित प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

कृपया ध्यान दें कि हिन्दी एवं संस्कृत विषय के पदों को छोड़कर अन्य सभी पदों के लिए अभ्यर्थी द्वारा कक्षा 9वीं से आगे की सम्पूर्ण शिक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में पूर्ण किया जाना अनिवार्य है।

पद का नामन्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम) (विभिन्न विषय)संबंधित विषय में (हिन्दी/संस्कृत को छोड़कर) अंग्रेजी माध्यम में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि एवं बी.एड. अनिवार्य। (विषय समूह: अंग्रेजी, गणित/एप्लाइड गणित, सामाजिक अध्ययन के विषय, जीव विज्ञान के विषय, भौतिकी, रसायन, वाणिज्य)।
व्याख्याता (हिन्दी/संस्कृत)संबंधित विषय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर विशिष्टता अनिवार्य। बी.एड. अनिवार्य।
शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) (विभिन्न विषय)संबंधित विषय में अंग्रेजी माध्यम में स्नातक न्यूनतम 50% अंकों के साथ एवं बी.एड. प्रशिक्षण अनिवार्य। (विषय समूह: कला, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान)।
प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक शाला)किसी भी विषय में अंग्रेजी माध्यम से स्नातकोत्तर उपाधि व बी.एड. प्रशिक्षण के साथ छ.ग. राज्य के किसी मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम विद्यालय/संस्थान में प्रधान पाठक मा.शा. के पद का 03 वर्ष का कार्यानुभव।
प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला)किसी भी विषय में अंग्रेजी माध्यम से स्नातक उपाधि के साथ डी.एड./डी.एल.एड. प्रशिक्षण के साथ छ.ग. राज्य के किसी मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम विद्यालय/संस्थान में प्रधान पाठक प्रा.शा. के पद का 03 वर्ष का कार्यानुभव।
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) (विभिन्न विषय)उच्चतर माध्यमिक (10+2) अंग्रेजी माध्यम में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण एवं डी.एड./डी.एल.एड. प्रशिक्षण अनिवार्य। (विषय: कला, विज्ञान, गणित)।
सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) (अंग्रेजी माध्यम)अंग्रेजी माध्यम से हायर सेकेण्डरी (10+2) भौतिक/रसायन/जीवविज्ञान विषय सहित 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण।
शिक्षक कम्प्यूटरबी.ई./बी.टेक. (कम्प्यूटर)/एम.सी.ए. कम्प्यूटर/बी.सी.ए.(कम्प्यूटर)/बी.एस.सी.(सी.एस./आई.टी.) अनिवार्य।
ग्रंथपाल (अंग्रेजी माध्यम)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में स्नातक उपाधि के साथ बी.लिब. प्रशिक्षण अनिवार्य।
व्यायाम शिक्षकमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में स्नातक उपाधि के साथ बी.पी.एड. प्रशिक्षण अनिवार्य।
सहायक ग्रेड-02 (अंग्रेजी माध्यम)मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेण्डरी (10+2) अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण के साथ मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एण्ट्री आपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा/प्रमाण पत्र तथा कम्प्यूटर में हिन्दी टायपिंग का 8000 key डिप्रेशन प्रतिघण्टा की गति।
सहायक ग्रेड-03मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेण्डरी (10+2) अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण के साथ मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एण्ट्री आपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा/प्रमाण पत्र तथा कम्प्यूटर में हिन्दी टायपिंग का 5000 key डिप्रेशन प्रतिघण्टा की गति।
भृत्यमान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
चौकीदारमान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क नहीं है। लेकिन, आवेदन पत्र के साथ कुछ दस्तावेज संलग्न करने हैं, जैसे कि 10 रुपये का नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र और 25 रुपये का डाक टिकट लगा स्वयं का पता लिखा लिफाफा। यह आवेदन प्रक्रिया वॉक-इन-इंटरव्यू/कौशल परीक्षा के माध्यम से होगी।

वेतनमान (Salary)

पद का नामसैलरी प्रतिमाह
व्याख्याता (सभी विषय)38100/-
शिक्षक (सभी विषय) / प्रधानपाठक प्राथमिक शाला / कम्प्यूटर शिक्षक35400/-
सहायक शिक्षक (सभी विषय) / सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) / सहायक ग्रेड-0225300/-
ग्रंथपाल / सहायक ग्रेड-02 (नवापारा पोंड़ी)22400/-
सहायक ग्रेड-0319500/-
भृत्य / चौकीदार15600/-

आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

  1. वॉक-इन-इंटरव्यू/कौशल परीक्षा में उपस्थित हों: भरे हुए आवेदन पत्र और सभी संलग्नकों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर “स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम मनेन्द्रगढ़” में उपस्थित होना होगा।
  2. रूपये 10.00 के नान ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर सम्पूर्ण शैक्षणिक योग्यता कक्षा-09वीं-10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर अंग्रेजी माध्यम से पूर्ण करने का शपथ पत्र।
  3. स्वयं का डाक का पूर्ण पता लिखा लिफाफा जिस पर 25 रूपये का डाक टिकट लगा हो।

आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें:

  • सभी शैक्षणिक योग्यताओं (कक्षा 9वीं से आगे अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा का प्रमाण पत्र अनिवार्य), अनुभव प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां।
  • 10वीं की अंकसूची (जन्म तिथि सत्यापन हेतु)।
  • छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाण पत्र।
  • सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र।
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज़ फोटो

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

भर्ती प्रक्रिया वॉक-इन-इंटरव्यू/कौशल परीक्षा के माध्यम से होगी, जिसके लिए कार्यक्रम इस प्रकार है:

शिक्षकीय संवर्ग एवं ग्रंथपाल के पदों हेतु:

गतिविधितिथि एवं समय
पंजीयन18.06.2025 (बुधवार) प्रातः 09:00 से 10:00 बजे तक
दस्तावेज सत्यापनप्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
पात्र/अपात्र सूची का प्रकाशनदोपहर 02:00 बजे
दावा-आपत्ति प्राप्त करनादोपहर 02:00 बजे से 03:00 बजे तक
दावा-आपत्ति निराकरण पश्चात प्रकाशनदोपहर 04:00 बजे
अंतिम वरीयता सूची (शैक्षणिक दस्तावेजों के मेरिट आधार पर)दोपहर 05:00 बजे
डेमो / साक्षात्कार20.06.2025 (शुक्रवार) प्रातः 10:30 बजे से

गैर-शिक्षकीय संवर्ग के पदों हेतु (सहायक ग्रेड, भृत्य, चौकीदार):

गतिविधितिथि एवं समय
पंजीयन24.06.2025 (मंगलवार) प्रातः 09:00 से 10:00 बजे तक
दस्तावेज सत्यापनप्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
पात्र/अपात्र सूची का प्रकाशनदोपहर 02:00 बजे
दावा-आपत्ति प्राप्त करनादोपहर 02:00 बजे से 03:00 बजे तक
दावा-आपत्ति निराकरण पश्चात प्रकाशनदोपहर 04:00 बजे
अंतिम वरीयता सूची (शैक्षणिक दस्तावेजों के मेरिट आधार पर)दोपहर 05:00 बजे
कौशल परीक्षाइसके लिए पृथक से सूचना जारी की जावेगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, डेमो/साक्षात्कार और अनुभव के अंक शामिल होंगे:

  • व्याख्याता: स्नातक (30 अंक), स्नातकोत्तर (30 अंक), डेमो (20 अंक), साक्षात्कार (20 अंक)।
  • शिक्षक / प्रधानपाठक (पू.मा.शा.): 12वीं (30 अंक), स्नातक (30 अंक), डेमो (20 अंक), साक्षात्कार (20 अंक)।
  • प्रधानपाठक (प्रा.शा.) / सहायक शिक्षक / सहा. शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला): 10वीं (30 अंक), 12वीं (30 अंक), डेमो (20 अंक), साक्षात्कार (20 अंक)।
  • कम्प्यूटर शिक्षक / व्यायाम शिक्षक: 12वीं (30 अंक), स्नातक (30 अंक), डेमो (20 अंक), साक्षात्कार (20 अंक)।
  • ग्रंथपाल: स्नातक (30 अंक), बी.लिब. (30 अंक), डेमो (20 अंक), साक्षात्कार (20 अंक)।
  • सहायक ग्रेड-2 / ग्रेड-3: 12वीं (40 अंक), डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग डिप्लोमा (20 अंक), कार्यानुभव (10 अंक), कौशल परीक्षा (30 अंक)।
  • भृत्य / चौकीदार: 8वीं (80 अंक), कार्यानुभव (20 अंक)।

पदवार/विषयवार मेरिट अनुक्रम में आने वाले 05 आवेदकों का डेमो (स्क्रीनिंग) लिया जावेगा। समान अंक होने पर अधिक उम्र के उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

CG Atmanand School Teacher Bharti 2025 पदों की अधिक जानकारी के लिए Official Notification PDF Link अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देख सकते है।

विषयसुचना
विभागीय विज्ञापनक्लिक हियर

जॉब न्यूज़ पाने के लिए हमारे ग्रुप को ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?