पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर विधिक विषयों के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी

Spread the love

दुर्ग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. प्रज्ञा पचौरी के कुलन मार्गदर्शन में विगत 02 मई 2025 को पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त विधिक जागरुकता शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री पंकज दीक्षित एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री भगवान दास पनिका ने उपस्थित गणमान्य वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों तथा उनके संरक्षण के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस शिविर में वृद्धजनों को नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना 2016 जैसे विभिन्न विधिक योजनाओं तथा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम 2007 की जानकारी प्रदान की गयी। इसके साथ ही वृद्धजनों को प्राप्त सुविधाओं, उनकी देखभाल तथा उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत आनकारी ली गयी। इसके अतिरिक्त वृद्धजनों की जिज्ञासाओं का संतोषप्रद उत्तर देकर समाधान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?