रविवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कई राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। आज चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किसके लिए दिन रहेगा शुभ और किसे बरतनी होगी सावधानी।
मेष
आज मानसिक थकान और कार्यों में देरी की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल पर अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। दोपहर बाद सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ
आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता से लाभ और सरकारी कार्यों में आर्थिक फायदा संभव है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मिथुन
दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे, आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
कर्क
परिवार में मतभेद और मानसिक असंतोष की स्थिति बन सकती है। खर्च बढ़ेगा और पढ़ाई में मन कम लगेगा। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है।
सिंह
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन व्यवहार में संयम जरूरी है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
कन्या
मानसिक बेचैनी और तनाव का अनुभव हो सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति से बचें और धैर्य बनाए रखें।
तुला
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार में वृद्धि और विवाह संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं।
वृश्चिक
करियर और व्यापार में प्रगति के योग हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी और आय में वृद्धि हो सकती है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
धनु
नए कार्यों में जोखिम से बचें। मानसिक तनाव और काम में उत्साह की कमी रह सकती है। ऑफिस में विवाद से बचकर रहें।
मकर
धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। अचानक खर्च और यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य और खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
कुंभ
ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बितेगा।
मीन
आत्मविश्वास के बल पर कार्यों में सफलता मिलेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे।
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। जहां कुछ राशियों को आर्थिक लाभ और सफलता मिलेगी, वहीं कुछ को सावधानी और धैर्य रखने की जरूरत है। उचित निर्णय और संयम से दिन को बेहतर बनाया जा सकता है।



